img-fluid

गुजरात: टायर फटने से यात्री बस खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, 50 को बचाया

July 10, 2022

डांग (गुजरात)। गुजरात (Gujarat) के डांग जिले (Dang district) में सापुतारा के पास यात्रियों से भरी एक बस (Passenger bus) के खाई (fell in ditch) में गिरने से दो महिला यात्रियों की मौत (death of two female passengers) हो गई और कई घायल हो गए जबकि 50 यात्रियों को बचा लिया गया है। मृतकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।


पुलिस ने बताया कि बस सापुतारा से वाघई जा रही थी तभी मालेगांव के पास टायर फटने से यह हादसा हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि डांग जिले के सापुतारा के पास 50 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक बस खाई में गिर गई। दो महिला यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 50 यात्रियों को बचा लिया गया है। यह दुर्घटना टायर विस्फोट के कारण हुई।

Share:

  • अमरनाथ गुफा हादसाः इंदौर के तीन यात्री लापता, प्रदेश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    Sun Jul 10 , 2022
    भोपाल। अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) के पास बादल फटने (cloudburst) से कई लोगों की मौत हो गई है। कई लोग लापता हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) के तीन यात्री लापता हैं। प्रदेश सरकार स्थानीय प्रशासन की मदद से उनको ढूंढने का प्रयास कर रही है। वहीं, सरकार ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved