img-fluid

एक सप्ताह में आधा दर्जन चोरी और लूट की गैंग पकड़ाई

January 21, 2024

इन्दौर। शहर में नकबजनी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, लेकिन एक सप्ताह में पुलिस को आधा दर्जन गैंग को पकडऩे में सफलता मिली है। पुलिस को उम्मीद है, इसके बाद वारदातें रूकेंगी। शहर में रोजाना दो से तीन लूट और तीन से अधिक नकबजनी के केस दर्ज हो रहे हैं। ठंड के चलते वारदातें बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस को एक सप्ताह में आधा दर्जन गैग को पकडऩे में सफलता मिली है। इसमें कई गैंग बाहरी है। लसूडिय़ा पुलिस ने वाहन चुराने और मोबाइल लूटने वाली एक गंैग और घरों में लाखों की चोरी करने वाली एक गैंग को पकड़ा है। चोरों से आठ बाइक और पांच मोबाइल जब्त हुए हंै।

जबकि नकबजनी वाली गैंग से आठ लाख का चोरी का माल बरामद हुआ है, वहीं पलासिया पुलिस ने मनोरमागंज में हुई लाखों की चोरी में एक गंैग पकड़ी है। इससे आठ लाख का माल बरामद हुआ है। गांधीनगर पुलिस ने भी लूट और चोरी करने वाली गैंग पकड़ी है और उनसे लाखों का माल जब्त किया है। इसके अलावा चंदननगर पुलिस ने चेन लूटने वाले गिरोह और हीरानगर पुलिस ने मोबाइल लूटने वाली गंैग को पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि एक सप्ताह में आधा दर्जन गंैग के पकड़े जाने से वारदातों पर नियंत्रण हो सकेगा। ये गैंग की शहर में वारदातों को अंजाम दे रही थी।

Share:

  • Bigg Boss 17: सलमान के शो से बाहर हुईं आयशा खान

    Sun Jan 21 , 2024
    मुंबई (Mumbai) ! Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के घर में बीते रोज फैमिली वीक में काफी तमाशा देखने को मिला है। शो पर ऑडियंस आई थी, जिनके सामने ही कंटेस्टेंट को लाइव परफॉर्मेंस देनी थी। इसके बाद जनता के वोटों के आधार पर एविक्शन की प्रक्रिया हुई, जिसमें आयशा खान को आउट कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved