img-fluid

सत्र आधा बीत रहा अब स्कूलों में गणवेश बांटने की तैयारी

October 15, 2022

  • कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को मिलेगी ड्रेस

भोपाल। सरकारी स्कूलों में आधा सत्र निकल रहा है और अब गणवेश बांटने की तैयारी की जा रही है। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को गणवेश बांटा जा रहा है। इसमें कक्षा एक से चार तथा कक्षा छह और सात में पढऩे वाले विद्यार्थियों को स्व सहायता समूह के माध्यम से गणवेश बांटी जाएगी। वहीं पाचवीं और आठवीं में पढऩे वाले विद्यार्थियों को गणवेश राशि विद्यार्थियों या उनके पालकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। वहीं सत्र 2022-23 के लिए सीएम राइज शाला में पढऩे वाले सभी कक्षा एक से आठवीं के विद्यार्थियों को बैंक खाते में दी जाएगी। विभाग ने सभी विद्यार्थियों के बैंक खाते में 15 अक्टूबर तक राशि भेजने के निर्देश दिए है।


  • राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक धनराजू एस ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर को आदेश जारी किए है। ज्ञात हो कि बीते सत्र 2021-22 और 2022-23 के लिए एक साथ गणवेश का वितरण किया जा रहा है। पिछले साल भी गणवेश का वितरण नहीं हुआ था। इस साल तो अभी तक गणवेश नहीं मिलने की वजह से विद्यार्थी बगैर गणवेश पहले ही स्कूल जाने के लिए मजबूर है।

    Share:

  • खाद की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं

    Sat Oct 15 , 2022
    मुख्यमंत्री ने किसानों के नाम जारी किया संदेश, मप्र में रबी फसल की बोवनी के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध भोपाल। प्रदेश में खाद की कमी और कालाबाजारी की खबरों पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सख्ती दिखाई है। किसानों को जारी मैसेज में सीएम ने कहा मध्यप्रदेश में खाद की कमी नहीं है। रबी की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved