img-fluid

हरदोई में मकान के अंदर मिला हैंड ग्रेनेड… लोगों में फैली दहशत

August 28, 2026

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के जोधनपुरवा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर के अंदर पॉलीथिन में लिपटा संदिग्ध हैंड ग्रेनेड मिला. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. हैंड ग्रेनेड गांव के रहने वाले सतीश के घर के अंदर मिला. विस्फोटक को देखते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

हैरानी की बात यह रही कि कुछ लोग खतरे से अनजान होकर हैंड ग्रेनेड को देखने और उसके आसपास जुटने लगे. जानकारी के अनुसार, रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने पॉलीथिन सतीश के घर के अंदर फेंकी थी, जिसे सामान्य सामान समझकर बाहर कर दिया गया था. सुबह पैकेट खुलने पर अंदर खतरनाक वस्तु देखकर परिवार के होश उड़ गए. फिर पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इसके बाद डायल-112 पुलिस करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंची.

इसके बाद इलाके को सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू की गई. वहीं पुलिस ने ग्रामीणों को संदिग्ध वस्तु से दूर रहने की हिदायत दी और मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को सूचना दी. सीओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि डायल-112 पुलिस को गांव में हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना मिली थी. इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर हैंड ग्रेनेड की जांच और उसे निष्क्रिय करने की कार्रवाई में जुटा है.

प्रवीण कुमार यादव ने प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि ये बड़ा सवाल है कि आखिर यह हैंड ग्रेनेड घर के अंदर कैसे पहुंचा और इसे किसने फेंका? पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. ग्रामीणों के आरोपों और पुरानी रंजिश के एंगल की भी जांच की जा रही है. फिलहाल फायर ब्रिगेड को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और उनकी टीम हरपालपुर कोतवाली पहुंच गई है, जहां हैंड ग्रेनेड को रखा गया है.

Share:

  • रक्षाबंधन: राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी और CM योगी ने छात्रों संग मनाया त्योहार

    Fri Aug 28 , 2026
    नई दिल्ली: रक्षा बंधन के इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने स्कूल के छात्रों के साथ राखी का त्योहार सेलीब्रेट किया. प्रधानमंत्री ने सेलीब्रेशन पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,”आज रक्षाबंधन के जश्न के दौरान हाई-फाइव, मुस्कान और बहुत कुछ देखने को मिला.” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved