
डेस्क। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई की टीम का इस सीजन सफर काफी निराशाजनक रहा और टीम 14 में से सिर्फ चार मैच में ही जीत हासिल कर सकी। मुंबई को शुक्रवार को लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ भी 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब धीमी ओवर गति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हार्दिक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह इस सीजन टीम का तीसरा गुनाह है, इसलिए पांड्या पर एक मैच का निलंबन भी लगाया गया है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved