
इंदौर (Indore)। भाजपा प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया जनसंपर्क के लिए पहुंचे तो पूर्व पार्षद प्रेम जारवाल, पार्टी कार्यकर्ता रमन केरो, राकेश केरो, राकेश गोयल, जमना बाई कुन्हारे भाजपा में शामिल हो गए। हार्डिया ने इन सभी का भाजपा के दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया। कल वार्ड 52 की गलियों में जनसंपर्क करते हुए जनता को विश्वास दिलाया कि कई नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। वार्ड में शाम को हार्डिया के जनसंपर्क के दौरान समर्थकों द्वारा आतिशबाजी भी की गई।
हार्डिया ने कल जनसंपर्क रामनगर शिव मंदिर से शुरू किया, जो विभिन्न कॉलोनी और मोहल्लों से होता हुआ यादव नगर में संपन्न हुआ। इस दौरान उनके साथ मलखान कटारिया, उमेश मंगरोला, मनोहर शर्मा, सुनीता पाठक, संध्या अग्रवाल, सुनीता पालीवाल, गुलाब ओझा, नारायणी बरेठा, गीता कनौजिया, सुगन ओझा, कैलाश प्रजापति, चंकी कुमावत, प्रेम प्रजापति, दीपक कुमावत, विक्रम कौशिक, आदर्श कुमावत, मंगल जोशी, रोहित पातीकाल, आदित्य जोशी, आयुष नांगरोला, नितेश दोहरी, नरेंद्र परमार, अमन यादव, पंकज कुमावत, निखिल घांवत, कान्हा चौहान, संगीता सिसोदिया, ज्योति ठाकुर, कंचन चौहान, अंकित मिश्रा, यशराज शर्मा, कमल यादव, भगवती उपाध्याय, भानू पंडित, राजीव हार्डिया से सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved