
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स(Kolkata Knight Riders) (KKR) के लिए आईपीएल 2026 से पहले बड़ी मुश्किलें खड़ी(face significant difficulties) हो गई हैं। टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा(Harshit Rana) घुटने की चोट के कारण(injury prior to the T20 World Cup) आगामी सीजन से बाहर हो सकते हैं। हर्षित की चोट टी20 वर्ल्ड कप से पहले लगी थी और वह फरवरी 2026 (following surgery performed in February 2026)में सर्जरी के बाद अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्जरी और रिहैबिलिटेशन के कारण हर्षित IPL 2026 के बड़े हिस्से या पूरी सीजन से चूक सकते हैं। राणा पिछले सीजन में केकेआर के प्रमुख गेंदबाजों में से एक थे और उनके न होने से टीम की गेंदबाजी लाइनअप को झटका लग सकता है।
चोट का पूरा मामला
हर्षित राणा को टी20 वर्ल्ड कप से ठीक एक दिन पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में घुटने में चोट लगी थी। बॉलिंग के दौरान उन्हें दर्द महसूस हुआ और उन्होंने सिर्फ एक ओवर ही फेंका। मेडिकल जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
केकेआर ने लिया ब्लेसिंग मुजरबानी से रिप्लेसमेंट
तीन बार की चैंपियन केकेआर ने आईपीएल 2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में शामिल किया। मुजरबानी पाकिस्तान सुपर लीग से हट गए हैं और हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में 13 विकेट लेकर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे।
KKR के बयान में कहा गया
हमने आईपीएल 2026 के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी से करार किया है। छह फुट आठ इंच लंबे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अपनी तेज बाउंस और पारी के अहम हिस्से में विकेट निकालने की काबिलियत के लिए मशहूर हैं।
मुजरबानी ने 80 से ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और लगभग 21 की औसत से 90 से ज्यादा विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आठ रन पर तीन विकेट रहा है।इस कदम से केकेआर को हर्षित राणा की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी की मजबूत इकाई बनाने में मदद मिलेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved