बॉलीवुड के फेमस स्टार किड व अभिनेता हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) का जन्म 9 नवम्बर 1990 को मुंबई में हुआ था। वह फिल्म अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के बेटे और सोनम कपूर एवं रिया कपूर के भाई हैं। एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाले हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) ने भी अपने करियर के रूप में फिल्मों को ही चुना और साल 2014 में रिलीज हुई अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ से बतौर सहायक निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। इसके बाद हर्षवर्धन ने 2016 में, उन्होंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मिर्जिया’ के साथ अपने बॉलीवुड अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सैयामी खेर उनके साथ थी। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं हो पाई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved