img-fluid

हरियाणा : सोनीपत में देर रात हिली धरती, नींद से जागे लोग, 3.4 रही भूकंप की तीव्रता

September 27, 2025

चंडीगढ़. हरियाणा (Haryana) के सोनीपत (Sonipat) में बीती देर रात (late at night) भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए. रात करीब 1 बजकर 47 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई. भूकंप का केंद्र सोनीपत ही रहा. अचानक धरती हिलने से लोग नींद से जाग गए और घबराकर घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, झटके हल्के होने के कारण किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है.

इससे पहले जुलाई में हरियाणा में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था जिसका केंद्र रोहतक शहर से सिर्फ 17 किमी दूर था. जुलाई में कई बार हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए. हरियाणा में आने वाले भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किए जाते हैं.


  • दिल्ली-एनसीआर में बार-बार क्यों आता है भूकंप?
    दरअसल दिल्ली-एनसीआर का इलाका सिस्मिक जोन-4 में आता है, जिसे मध्यम से उच्च जोखिम वाला भूकंप क्षेत्र माना जाता है. यह क्षेत्र हिमालयी टकराव क्षेत्र से महज 250 किलोमीटर दूर है, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती हैं. इस टकराव से लगातार ऊर्जा जमा होती है, जो समय-समय पर भूकंप के झटकों के रूप में बाहर निकलती है.

    दिल्ली के आसपास कई सक्रिय भ्रंश रेखाएं (फॉल्ट लाइन्स) मौजूद हैं, जिनमें दिल्ली-हरिद्वार रिज, महेंद्रगढ़-देहरादून फॉल्ट, सोहना फॉल्ट और यमुना रिवर लाइनमेंट शामिल हैं.

    Share:

  • जयशंकर ने न्यूयॉर्क में BRICS विदेश मंत्रियों संग की बैठक, बोले- ग्लोबल सुधार के लिए मजबूत आवाज है ये मंच

    Sat Sep 27 , 2025
    नई दिल्ली. विदेश मंत्री (foreign ministers) एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने शनिवार को न्यूयॉर्क (New York) में ब्रिक्स (BRICS) (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की, जिसमें उन्होंने इस समूह की बहुपक्षीयता और रचनात्मक अंतरराष्ट्रीय सहभागिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. संयुक्त राष्ट्र महासभा के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved