img-fluid

हाथरस मामलाः संजय राउत का कंगना पर तंज

October 02, 2020


मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि जिन लोगों ने अभिनेत्री कंगना रनौत का बंगला ढहाने की कार्रवाई पर उनकी पार्टी का विरोध किया था उन्हें हाथरस की बलात्कार के बाद हत्या का शिकार बनी लड़की के लिए आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार की आलोचना की।

राउत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जिन लोगों ने एक अभिनेत्री के अवैध निर्माण को ढहाने पर हमारे खिलाफ आवाज उठाई उन्हें हाथरस पीड़िता के लिए न्याय की मांग करनी चाहिए।’’ राउत के साथ कंगना की सार्वजनिक तौर पर बहसबाजी के बाद शिवसेना के नियंत्रण वाले मुंबई नगर निगम ने अभिनेत्री के बंगले में अवैध रूप से किए गए निर्माण को ढहाने की कार्रवाई शुरू की थी जिस पर उनकी पार्टी की आलोचना हुई थी।

राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार पर राउत ने कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चत करना था कि ‘‘गरीब लड़की और उसके परिवार द्वारा न्याय की मांग दुनिया के सामने नहीं आए।’’

Share:

  • ममता बनर्जी ने हाथरस मामले को सीता की अग्नि परीक्षा से जोड़ा

    Fri Oct 2 , 2020
    कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाथरस कांड की पीड़िता के देर रात में हुए अंतिम संस्कार की तुलना सीता की अग्नि-परीक्षा से की है, जबकि भाजपा की प्रदेश इकाई ने बनर्जी पर दोहरे मानदंड रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके राज्य में इसी तरह की घटनाओं पर वह चुप […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved