
जबलपुर। रेल मंडल में रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है इसी कड़ी में चिकित्सा विभाग जबलपुर मंडल द्वारा विवेक शील मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर के निर्देशन में डॉ निर्मला गुप्ता के मार्गदर्शन में रेलवे के कोचिंग डिपो जबलपुर में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉ. संदीप कुमार चौहान, मंडल चिकित्सा अधिकारी द्वारा रेलवे के कोचिंग डिपो जबलपुर में आउटसोर्स ऐजन्सियो के कुल 112 सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved