
टोंक । कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Congress leader Sachin Pilot) ने कहा कि लोकतंत्र में (In Democracy) स्वस्थ संवाद और मजबूत विपक्ष (Healthy Dialogue and Strong Opposition) का होना अनिवार्य है (Are Essential) ।
उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा का नफरत और घृणा में तब्दील होना देश के भविष्य के लिए सही नहीं है। पायलट मंगलवार को अपने पिता, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. श्री राजेश पायलट की जयंती के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय ‘निःशुल्क दिव्यांग सहायता सामग्री वितरण शिविर’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।
संसद के वर्तमान हालातों और राजनीतिक टकराव पर बोलते हुए पायलट ने कहा : “आज राजनीति में जो तनाव और दमन की स्थिति पैदा हो गई है, वह शुभ संकेत नहीं है। आलोचना करना और आईना दिखाना विपक्ष का धर्म है। यदि लोकतंत्र में सब एक-दूसरे के दुश्मन बन जाएंगे, तो सहमति कैसे बनेगी? एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष और संवाद की परंपरा को बचाना होगा।”
अपने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए सचिन पायलट ने कहा कि पायलट साहब एक गरीब परिवार से निकलकर अपनी मेहनत और लगन से ऊंचाइयों तक पहुँचे। उन्होंने हमेशा सिखाया कि राजनीति में शिक्षित लोगों को आना चाहिए और जनसेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा, “जिस पेड़ की जड़ें गहरी नहीं होतीं, वह कभी ऊंचा नहीं उठ सकता।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved