मुंबई। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए।
आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 433.15 अंक यानी 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 37, 877.34 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 122.10 अंक यानी 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 11178.40 के स्तर पर बंद हुआ।
आज के कारोबार में लगभग 1085 शेयर बढ़त के साथ, 1600 शेयरों में गिरावट के साथ और 133 शेयर अपरिवर्तित रहे। वहीं, निफ्टी पर आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक सबसे बड़े लूजर रहे, जबकि लाभार्थियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, कोल इंडिया, सन फार्मा, सिप्ला और एनटीपीसी थे।
इसके अलावा धातु और फार्मा को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। वहीं, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5-1 फीसदी गिरकर बंद हुए। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved