img-fluid

कर्नाटक में भारी बारिश, बीदर सबसे ज्यादा प्रभावित; स्कूल-कॉलेज बंद

August 28, 2025

बीदर। उत्तर के पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण के समुद्र तटीय इलाकों (Seaside Areas) तक पूरा भारत (India) इन दिनों बारिश (Rain) की चपेट में है। जहां जम्मू-कश्मीर और हिमाचल जैसे राज्य भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं का सामना कर रहे हैं, वहीं दक्षिण के कर्नाटक और तमिलनाडु में भी भारी बारिश जारी है। इसी तरह कर्नाटक के कई हिस्सों में गुरुवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसे लेकर, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के विभिन्न जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हालात को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी घोषित की है।

लगातार हो रही बारिश के चलते कर्नाटक का बीदर जिला सबसे प्रभावित है। यहां के औरद तालुक में रातभर हुई बारिश से नाले उफान पर हैं। भालकी तालुक में ददागी पुल पर पानी भर जाने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जिसके बाद, बीदर की उपायुक्त शिल्पा शर्मा ने सुरक्षा उपाय के तौर पर प्रभावित इलाकों के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी।


वहीं, दक्षिण कन्नड़ जिले में भी हालात ठीक नहीं है। आईएमडी ने यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते मंगलुरु, पुत्तूर, मूडबिद्री, उल्लाल और बंटवाल तालुकों के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है। येलो अलर्ट उडुपी, विजयपुरा, बागलकोट, कलबुर्गी और बिदर जिलों में जारी है। तालुका स्तर के अधिकारियों को मुख्यालय में रहने का निर्देश दिया गया है। नोडल अधिकारियों को सतर्क रहने और जनता की शिकायतों का जवाब देने के लिए कहा गया है, और तहसीलदारों को प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

Share:

  • कपास पर आयात शुल्क छूट की समयसीमा दिसंबर 2025 तक बढ़ी, टैरिफ से जूझ रहे कपड़ा उद्योग को अस्थायी राहत

    Thu Aug 28 , 2025
    नई दिल्ली। केंद्र ने कपास (Cotton) पर आयात शुल्क (Import Duty) छूट को दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। यह फैसला कपड़ा क्षेत्र को अमेरिकी टैरिफ (US Tariffs) राहत देने के लिए उठाया गया है। वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) के अनुसार इस कदम का उद्देश्य घरेलू कपड़ा उद्योग (Textile Industry) के लिए कपास की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved