
रांची: झारखंड में मचे सियासी हलचल के बीच अब वीकेंड पॉलिटिक्स भी शुरू हो गयी है. दरअसल इस वक्त राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर सत्ता पक्ष के तमाम विधायक लगेज, बैग और खाने-पीने के सामान के साथ पहुंच रहे हैं. बताया जा रहा है कि सभी विधायकों को एकजुट रखने के लिए छत्तीसगढ़ ले जाया सकता है.
हालांकि सभी विधायक इस बात से फिलहाल इनकार कर रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय भी बैग के साथ पहुंची सीएम आवास पहुंची. इस दौरान दीपिका पांडेय ने कहा कि सभी विधायको को भी वीकेंड मनाने का अधिकार है, हालांकि अभी कुछ कहा नहीं गया है. अगर ऐसी कोई बात आती है तो देखा जायेगा. मेरे गाड़ी में हमेशा बैग रहता है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved