
जबलपुर। रायपुर व मंडला की ओर से आने वाली बसों पर तस्कर गांजे की सप्लाई कर रहे है। एक मर्तबा फिर ओमती पुलिस ने क्राईम ब्रांच के साथ मिलकर बस से गांजा लेकर शहर पहुंचे दो तस्करों को दबोचा है। जिनके पास से पुलिस ने 5 किलों गांजा कीमती 75 हजार रुपये का बरामद करते हुए उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। ओमती टीआई एस.पी.एस. बघेल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति रायपुर मण्डला की ओर से बस में बैठकर गांजा लेकर आने वाले हैं। बस रसल चौक पर आयेगी, यदि दबिश दी गयी तो रंगे हाथों पकड़े जायेंगे। सूचना पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुये योजनाबद्ध तरीके से थाना ओमती तथा क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम रसल चौक तरफ रवाना हुई नौदरा बस स्टाप के पीछे मुखबिर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति अपनी पीठ में हरे पीले रंग के बैग लिये आते दिखाई दिया, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम अरूण चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी भट्टा मोहल्ला कांचघर घमापुर बताया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved