img-fluid

नीला पड़ गया था शरीर, 6 बार चढ़ाना पड़ा खून…निक जोनस ने बताई बेटी मालती की दर्दनाक कहानी

February 06, 2026

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra and Nick Jonas) अपनी बेटी मालती के लिए बेहद खास हैं और हर पल उसके साथ बिताना पसंद करते हैं. हाल ही में निक ने जे शेट्टी के पॉडकास्ट में याद किया कि मालती के जन्म के समय उनके लिए कितने मुश्किल दिन थे. उन्होंने बताया कि जन्म के बाद उनकी बेटी का वजन काम और स्वास्थ्य नाजुक था. निक ने मालती की तारीफ करते हुए कहा कि अब उन्हें उसका ‘मैजिक एक्सपीरियंस’ महसूस करने का मौका मिलता है, और अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए.’

निक जोनस ने खुलासा किया कि जन्म के समय मालती का वजन बहुत काम था. सिंगर ने वह अनुभव साझा किया जो उन्होंने और प्रियंका ने उसकी जन्म के बाद महसूस किया. निक ने कहा, ‘वह बेहद नाजुक हालत में आई थी, और इसके बारे में मैंने पहले कभी नहीं बताया. हमें उम्मीद थी कि वह अप्रैल में आएगी, लेकिन अचानक कॉल आई कि वह जल्दी जन्म लेने वाली है. जब हम अस्पताल पहुंचे, वह केवल 1 पाउंड 11 औंस की थी और उसका शरीर नीला था.’ उन्होंने यह भी बताया कि NICU में नर्सों ने उसे कैसे संभाला और उसकी देखभाल की.’


  • कब हुआ था प्रियंका चोपड़ा की बेटी का जन्म?
    आपको बता दें कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ था. हाल ही में प्रियंका और निक ने अपनी बेटी का चौथा बर्थडे सेलिब्रेट किया है, जिसका फोटो निक में अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है. इस फोटोज में साफ देखा जा रहा है कि निक और प्रियंका एक स्विमिंग में पूल में नजर आ रहे हैं और बेटी मालती एक वाटर ट्यूब में बैठी हुई नजर आ रही है. लेकिन निक ने फोटोज शेयर करते वक्त बेटी के फेस पर हार्ट वाली इमोजी लग दी हैं.

    मालती के लिए निक-प्रियंका ने अस्पताल में बिताए 12-12 घंटे
    निक ने बताया कि मालती के लिए अस्पताल में हर दिन वह और प्रियंका 12-12 घंटे की शिफ्ट करते थे. ‘यह समय कोविद-19 का था, इसलिए हमने साढ़े तीन महीने तक हॉस्पिटल में लगातार शिफ्ट में काम किया. मुझे अभी भी उसकी खुशबू याद है, कुछ पल हमेशा दिल को छू जाते हैं. हर दिन वहां रहना और ऐसे ही हालात से गुजर रहे दूसरे परिवारों को देखना, एक साथ डरावना और सुकून देने वाला अनुभव था. मालती ने साढ़े तीन महीने तक लड़ाई लड़ी और धीरे-धीरे उसका वजन बढ़ा. छह ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो गई, और अंततः हम उसे घर ले आए.’

    Share:

  • जम्मू-कश्मीर को आधुनिक, प्रगतिशील और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

    Fri Feb 6 , 2026
    श्रीनगर । मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Chief Minister Umar Abdullah) ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को आधुनिक, प्रगतिशील और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए (To making Jammu-Kashmir Modern, Progressive and Economically Viable) सरकार प्रतिबद्ध है (Government is Committed) । जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश के लिए 1.13 लाख करोड़ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved