img-fluid

‘वो कठपुतली है, जयराम रमेश का तोता है’, मणिशंकर अय्यर ने पवन खेड़ा को घेरा

February 16, 2026

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन की तारीफ करने और फिर से सीएम बनने का दावा करके कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ चुके हैं। तिरुवनंतपुरम में रविवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विजयन की मौजूदगी उन्होंने कहा कि पिनरई विजयन केरल के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। उनके इस बयान के बाद सियासी भूचाल आ गया, जिसके बाद पार्टी नेताओं ने उनके इस बयान की आलोचना की।

अय्यर के बयान के बाद कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और महासचिव व संचार प्रभारी जयराम रमेश की प्रतिक्रिया आई। जिस पर अब मणिशंकर अय्यर ने तीखा पलटवार किया है। कांग्रेस नेता अय्यर ने पवन खेड़ा को आड़े हाथों लेते हुए उनको कठपुतली करार दिया, साथ ही कहा कि वो पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता नहीं हैं। उन्होंने दो टूक पवन खेड़ा को एक ‘कठपुतली’ बताया, जो पार्टी महासचिव जयराम रमेश के कहे अनुसार ही काम करता है।


  • मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पवन खेड़ा प्रवक्ता नहीं बल्कि एक तोता है। राष्ट्रीय स्तर पर वामपंथी दलों के साथ कांग्रेस के गठबंधन पर बात करते हुए अय्यर ने कहा कि पवन खेड़ा से बेहतर उम्मीदवार कांग्रेस प्रवक्ता के पद के लिए मौजूद रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि आप पवन खेड़ा को संदेश भेजें। उन्होंने दिल्ली में एमए बेबी के साथ गठबंधन किया है और यहां पिनरई विजयन के साथ मेरे गठबंधन से उन्हें परेशानी हो रही है। ये किस तरह के कांग्रेसी हैं? सबसे बड़ी बात पवन खेड़ा को प्रवक्ता बनाकर कोई पार्टी कितनी मूर्ख हो सकती है? कांग्रेस में लाखों लोग हैं, जो उनसे बेहतर प्रवक्ता बन सकते हैं। ये तो बस एक कठपुतली है, जयराम रमेश जो कहते हैं वही बोलता है। एक ही बात दोहराता रहता है, ये प्रवक्ता नहीं, तोता है।

    इतना ही नहीं मणिशंकर अय्यर ने खुद को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बताते हुए कहा कि अगर पवन खेड़ा उन्हें पार्टी से निकाल देते हैं, तो वे खुशी-खुशी पार्टी छोड़ देंगे। अय्यर ने कहा, ‘मैं कांग्रेस पार्टी में हूं, मैंने इसे नहीं छोड़ा है। अगर पवन खेड़ा मुझे निकालने वाले हैं, तो मैं खुशी-खुशी बाहर जाकर पार्टी छोड़ने के बाद उनकी पिटाई करूंगा।’

    Share:

  • 'भाजपा के दरवाजे खुले, सुरक्षित सीट से लड़ाएंगे चुनाव'; भूपेन बोरा के इस्तीफे के बाद CM सरमा का ऑफर

    Mon Feb 16 , 2026
    नई दिल्ली। असम की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। वरिष्ठ नेता और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने पार्टी छोड़ दी है। इसके बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें भाजपा में शामिल होने का खुला न्योता दे दिया। सीएम सरमा ने कहा कि अगर भूपेन बोरा भाजपा में शामिल होते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved