
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में ट्रैकिंग के लिए पर्यटकों (tourists) के लापता होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, किन्नौर के बाद अब कुल्लू में 6 ट्रैकर लापता हुए हैं। लापता ट्रैकर्स की तलाश के लिए प्रशासन और अन्य लोगों का दल रवाना किया गया है, रेस्क्यू दल (rescue team) में कुल्लू पुलिस के जवान भी शामिल हैं। कुल्लू के एसपी गुरदेव सिंह ने चारों ट्रैकर्स (all four trackers) के लापता होने की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के ट्रैकर्स का एक दल कुल्लू के मलाणा में देऊं रत्नी टिब्बा की ट्रैकिंग के लिए निकला था, इस दल में एक कुक सहित कुल सात लोग शामिल थे, कुक के साथ दो ट्रैकर्स तो मलाणा पहुंच गए लेकिन चार लोग लापता है। कुल्लू जिला प्रशासन ने अटल बिहारी वाजपेई माउंटनियरिंग ट्रेनिंग संस्थान मनाली और लोकल रेस्क्यू दल जरी की टीम बनाकर मौके क लिए रवाना की है, जो कि इन ट्रैकर्स की तलाश कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved