
शिमला (Shimla)। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी (Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri’s wife) प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री (Professor Simi Agnihotri) का निधन (passes away) हो गया है। उप मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने फेसबुक पेज पर शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे इसकी जानकारी साझा की।
उप मुख्यमंत्री ने लिखा कि हमारी प्रिय सिमी अग्निहोत्री हमारा और आस्था का साथ छोड़कर चली गई। मुकेश अग्निहोत्री की बेटी का नाम आस्था है। वह आजकल विदेश में पढ़ाई कर रही है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को सिमी अग्निहोत्री की तबीयत खराब हुई। उन्हें उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था लेकिन कुराली के समीप उनका निधन हो गया।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved