शिमला । हाल ही में कैबिनेट मंत्री बने पाैैंटा साहिब से विधायक व जयराम सरकार में ऊर्जा मंंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होने स्वयं फेसबुक यह जानकारी सांझा की है।
सुख राम चौधरी ने लिखा है कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने व मेरे निजी सहायक के कोरोन पॉजिटव आने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
उल्लेखनीय है कि सुखराम प्रदेश में पहले विधायक हैं जो कोरोना संक्रमित हुए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved