img-fluid

हिमाचल : भूस्खलन और बाढ़ का अलर्ट जारी, शिमला में भारी बारिश से तबाही, लैंडस्लाइड से 3 की मौत

September 01, 2025

शिमला। हिमाचल (Himachal) प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) सहित कई जिलों में लगातार हो रही बारिश (Rain) ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शिमला की जुन्गा तहसील में बीते करीब 20 घंटों से हो रही मूसलधार वर्षा ने तबाही मचा दी है। भूस्खलन (Landslide) के चलते हुए अलग-अलग हादसों में बाप-बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश में अगस्त में सामान्य से 72 प्रतिशत अधिक वर्षा ने तबाही मचाई है। अगस्त में सामान्य वर्षा 256.8 होती है, जबकि इस बार 440.8 मिलीलीटर वर्षा हुई। चार वर्षों में इस बार बादल फटने की अधिक घटनाएं हुई हैं।


इसके कारण भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं अधिक हुईं और जान-माल का नुकसान झेलना पड़ा। पहले 20 से 25 बादल फटने की घटनाएं होती थीं, लेकिन इस बार मानसून में अभी तक 45 घटनाएं हो चुकी हैं। सितंबर में भी वर्षा से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने पहली से तीन सितंबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। कांगड़ा, शिमला, मंडी, सोलन, हमीरपुर, सिरमौर, बिलासपुर जिले में पहली सितंबर को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। चंबा के सलूणी उपमंडल व कुल्लू जिले के निरमंड एवं आनी उपमंडल में पहली सितंबर और कुल्लू, मनाली व बंजार उपमंडल में दो दिन शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

शिक्षक व गैर शिक्षकों को शिक्षण संस्थानों में आना होगा। अगस्त में सबसे अधिक वर्षा ऊना जिले में 823.6 मिलीमीटर हुई है, जो सामान्य से 121 प्रतिशत अधिक है। प्रतिशतता के आधार पर सबसे अधिक वर्षा कुल्लू में 472.9 मिलीमीटर हुई है, जो सामान्य वर्षा 180.2 मिलीमीटर से 162 प्रतिशत अधिक है। मंडी में सामान्य से 72 प्रतिशत, शिमला 126, चंबा में 104 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। किन्नौर और लाहुल स्पीति में भी सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई।

पूर्व में सामान्य तौर पर इन दोनों जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की जाती रही है। प्रदेश में जून में 40 करोड़, जुलाई में 1287 करोड़ और अगस्त में 1713 करोड़ रुपये का नुकसान आंका जा चुका है। 166 लोगों की बादल फटने, भूस्खलन व अन्य कारणों से मौत हुई है। मकानों, दुकानों और पशुशालाओं सहित अन्य संपत्ति को नुकसान हुआ है।

मौसम विभाग ने पहली सितंबर को ऊना, कांगड़ा, शिमला, सिरमौर व बिलासपुर में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है। दो सितंबर को मंडी, कुल्लू, कांगड़ा में बहुत से अत्यधिक भारी वर्षा का रेड और तीन सितंबर को शिमला व सिरमौर में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रशासन ने जारी की एडवायजरी
प्रशासन ने निचले इलाकों में जलभराव, अचानक बाढ़ व भूस्खलन की चेतावनी दी है। प्रशासन ने अपील की है कि लोग नदी-नालों के किनारे न जाएं, अनावश्यक यात्रा से बचें और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें। आपात स्थिति में 1077 पर संपर्क करें।

इस बार बादल फटने की सबसे अधिक 45 घटनाएं हुईं
ऊना जिले में सबसे अधिक वर्षा, सामान्य से 121 प्रतिशत ज्यादा
प्रदेश में चार राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 662 सड़कें बाधित
मनाली में पांचवें दिन पहुंचा रोजमर्रा का सामान
सोलंग गांव भूस्खलन की चपेट में, 12 मकान खाली करवाए
चट्टान गिरने से गड़सा घाटी में आशनी स्कूल के भवन को क्षति
मंडी में बिजली के दो टावर गिरे, पंजाब तक बिजली प्रभावित
मंडी के झलोगी के पास क्षतिग्रस्त हिस्से से गुजरते एंबुलेंस खाई में गिरी
किन्नौर के निगुलसरी के समीप अवरुद्ध राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बहाल नहीं हुआ
कालका-शिमला रेलमार्ग भूस्खलन से दोपहर को हुआ बंद, रात सवा नौ बजे बहाल
शिमला में भूस्खलन से कारें दबीं, पेड़ गिरने से खंभा कार पर गिरा
कांगड़ा के बलाह कोटला में मलबा दो मकानों में घुसा
वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में 12.5 डिग्री सेल्सियस तक आई गिरावट
नगरोटा बगवां में महिला की खाई में गिरने से मौत

Share:

  • Airports पर गंदे शौचालय, सामान मिलने में देरी जैसी बदइंतजमियों से मिलेगा छुटकारा...

    Mon Sep 1 , 2025
    नई दिल्ली। देश भर के तमाम हवाई अड्डों (Airports) पर यात्रियों को अक्सर गंदे-बदबूदार शौचालयों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यात्रा के बाद अपने सामान वापस लेने में भी लंबे समय तक जद्दोजहद करनी पड़ती है। चेक-इन, सुरक्षा और इमिग्रेशन (Security and Immigration) के दौरान भी यात्रियों को काफी देर तक लंबी कतारों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved