img-fluid

हिंदू लड़की की अपहरण के बाद धर्म परिवर्तन कराकर बुजुर्ग से कराई गई शादी, पिता ने की जांच की मांग

October 19, 2025

पेशावर। पाकिस्तान (Pakistan) के सिंध प्रांत में एक सुनने और बोलने में अक्षम हिंदू नाबालिग (Hindu Minors) अब मीडिया के सामने आई है। नाबालिग लड़की (Girl) एक हफ्ते से अधिक समय से गुमशुदा थी। उसके पास कथित तौर पर इस्लाम धर्म (Islam Religion) अपनाने का प्रमाण पत्र था और उसने खुद से कई साल बड़े मुसलमान व्यक्ति से शादी करने का दावा किया है।

यह नाबालिग बदीन जिले के कोरोहा कस्बे की रहने वाली है और करीब नौ दिन पहले लापता हो गई थी। उसके माता-पिता ने स्थानीय पुलिस थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी। शनिवार को यह नाबालिग बदीन प्रेस क्लब में अपने कथित पति के साथ मीडिया के सामने आई। वहां उसकी तस्वीरें ली गईं, जिनमें वह धर्म परिवर्तन का प्रमाण पत्र पकड़े हुई थी।


  • लड़की के पिता ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक बहरी-गूंगी नाबालिग लड़की कैसे एक ऐसे व्यक्ति से शादी के लिए सहमति दे सकती है, जो नशे का कारोबारी है और जिसकी पहले से सात बेटियां हैं।

    दारावर इत्तेहाद पाकिस्तान नामक संगठन के प्रमुख शिवा कच्छी ने कहा कि लड़की का अपहरण किया गया है, लेकिन पुलिस ने परिवार की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। यह संगठन हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए काम करता है।

    शिवा कच्छी ने कहा, हमने अपने वकीलों से इस मामले को आगे बढ़ाने की बात की है, क्योंकि हमें नहीं लगता कि लड़की ने यह सब अपनी मर्जी से किया होगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर स्वतंत्र जांच की मांग की है।

    Share:

  • हमारे पूर्वजों ने दुनिया को संस्कृति-विज्ञान की शिक्षा दी, धर्मांतरण नहीं किया, संघ प्रमुख का बयान

    Sun Oct 19 , 2025
    मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने रविवार को कहा कि प्राचीन काल (Ancient Times) में भारतीयों (Indians ) ने संस्कृति (Culture) और विज्ञान का प्रचार करने के लिए दुनिया भर की यात्रा की, लेकिन कभी किसी पर विजय प्राप्त नहीं की और न ही किया धर्मांतरण किया। ‘आर्य युग विषय […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved