img-fluid

हिंदू संगठन ने डोनाल्ड ट्रंप का किया समर्थन, कहा- कमला हैरिस भारत-अमेरिका संबंधों के लिए ठीक नहीं

September 07, 2024

वॉशिंगटन। अमेरिका के एक हिंदू संगठन ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस के बजाय डोनाल्ड ट्रंप को समर्थन देने का एलान किया है। हिंदू संगठन ने दावा किया है कि कमला हैरिस अगर राष्ट्रपति चुनी जाती हैं तो भारत और अमेरिका के संबंध अस्थिर हो सकते हैं। हिंदू संगठन ने पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया और नॉर्थ कैरोलिना जैसे राज्यों में ट्रंप के पक्ष में मतदाताओं को एकजुट करना भी शुरू कर दिया है।


  • अमेरिका के हिंदू संगठन ‘हिंदूज फॉर अमेरिका फर्स्ट’ के अध्यक्ष और संस्थापक उत्सव संदुजा ने कहा कि ‘चिंता इस बात की है कि अगर कमला हैरिस राष्ट्रपति चुनी जाती हैं तो वह हो सकता है कि सुप्रीम कोर्ट में कुछ ऐसे उदारवादी लोगों की नियुक्ति कर सकती हैं, जिनके फैसलों का एशियाई-अमेरिकी लोगों पर असर पड़ सकता है।’ बता दें कि कमला हैरिस एक उदारवादी नेता हैं और उनका झुकाव वामपंथ की तरफ है। इसे लेकर डोनाल्ड ट्रंप भी कई बार चेतावनी दे चुके हैं कि कमला हैरिस अगर राष्ट्रपति चुनी गईं तो वह अप्रवासन नीति पर उदार रुख अपना सकती हैं।

    Share:

  • जैकलीन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, क्या ये कोई नया प्रोजेक्ट तो नहीं ?

    Sat Sep 7 , 2024
    मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (jacqueline fernandez) आज बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। जैकलीन न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी खूबसूरती (beauty) के लिए भी जानी जाती हैं। अब तक के फिल्मी सफर में जैकलीन ने कई हिट फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खबरों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved