img-fluid

बहन ने कर्ज लेकर दिलाया था पहला बैट, अब भारत के खिलाफ बनाए 420 रन

August 28, 2026

डेस्क: भारत के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को अपनी जुझारू बल्लेबाजी से ड्रॉ कराने वाले 25 साल के श्रीलंकाई ऑलराउंडर सोनल दिनुषा क्रिकेट जगत में छा चुके हैं. जिस खिलाड़ी ने अकेले दम पर भारतीय टीम के मुंह से जीत छीन ली, उसके लिए क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपने परिवार को गरीबी और तंगहाली से बाहर निकालने का इकलौता जरिया रहा है. भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दिनुषा ने 140 की औसत से 420 रन बनाए, जिसमें तीन शतक शामिल रहे. करियर का सिर्फ 5वां टेस्ट खेल रहे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज की सफलता के पीछे कड़ा संघर्ष और एक बहन का बड़ा त्याग छिपा है.

सोनल दिनुषा के बचपन के कोच आशान प्रियंजन ने हाल ही में पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि दिनुषा शुरुआत में बास्केटबॉल में काफी रुचि रखते थे. स्कूल के कोच सुसंथा फेलिक्स डायस ने जब उन्हें खेलते देखा, तो उन्हें क्रिकेट टीम में शामिल कर लिया. उस वक्त उनके पास न बैट था और न ही कोई किट, परिवार भारी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. ऐसे में उनकी बड़ी बहन ने दूसरों से पैसे उधार लेकर दिनुषा को उनकी जिंदगी का पहला क्रिकेट बैट खरीदकर दिया था. आज दिनुषा अपने माता-पिता और भाई-बहनों के काफी करीब हैं और उनकी क्रिकेट से होने वाली कमाई ही अब पूरे परिवार का सहारा है.


  • कॉलेज के दिनों से ही दिनुषा की पहचान लंबी पारियां खेलने और नीचे बल्लेबाजों को स्ट्राइक से बचाकर मैच जिताने की रही है. कोलंबो में भी उन्होंने नुवांथा, जयसूर्या और कुमारा के साथ मिलकर यही कमाल दोहराया. ऐसे में भारत के खिलाफ थका देने वाली सीरीज खत्म होते ही कोच प्रियंजन ने उन्हें आराम करने की सलाह दी, लेकिन दिनुषा ने तुरंत नेट्स पर लौटने की जिद की क्योंकि उन्हें 31 अगस्त को क्लब के लिए मेजर लीग 50-ओवर मैच और फिर सितंबर के पहले हफ्ते में टी20 टूर्नामेंट खेलना है.

    भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले दिनुषा ने अपने कोच को फोन कर कहा था कि भारत के पास बेहतरीन स्पिन अटैक है, इसलिए उन्हें खास तैयारी करनी होगी. जिसके लिए कोलंबो क्रिकेट क्लब में उन्होंने घंटों तक सिर्फ रिवर्स स्वीप का प्रैक्टिस की थी. इस तैयारी का असर मैदान पर दिखा, जहां उन्होंने रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार और सारांश जैन जैसे स्पिनरों के खिलाफ बेखौफ स्वीप लगाए. 420 रनों में से 173 रन उन्होंने सिर्फ स्वीप शॉट के जरिए बनाए और एक टेस्ट सीरीज में स्पिन के खिलाफ स्वीप से सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.

    Share:

  • इंदौर: राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Fri Aug 28 , 2026
    इंदौर। इंदौर में सड़क पर लूट का एक ऐसा खेल… जिसमें तीन बदमाश पहले राहगीर की बाइक में लात मारते हैं… उसे सड़क पर गिराते हैं… फिर चाकू दिखाकर गले से सोने की चेन झपट लेते हैं। लेकिन वारदात के बाद ज्यादा दूर नहीं जा पाए। भंवरकुआं पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर के जरिए तीनों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved