खेल

हॉकी झारखंड ने हॉकी पंजाब को हराया

रांची। हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 (Khelo India Youth Games Under-18) में अपने तीसरे मैच में मंगलवार को हॉकी झारखंड (Hockey Jharkhand) की बालिका टीम ने हॉकी पंजाब (Hockey Punjab) को 6-1 से पराजित कर दिया। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मबोज कोनबेगी ने यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि झारखंड की निक्की कुल्लू ने मैच के पहले मिनट में ही गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक झारखंड टीम सिर्फ एक गोल ही कर पाई थी। लेकिन तीसरे क्वार्टर में तीन गोल तथा अंतिम क्वार्टर में दो गोल कर मैच 6-1 से जीतकर प्रतियोगिता में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

कोनबेगी ने बताया कि अपने पूल में टॉप करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली। झारखंड टीम की ओर से निक्की कुल्लू ने पहले मिनट में फील्ड गोल, संजना होरो 33वें मिनट ने फील्ड गोल, रोपनी कुमारी 43वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर से गोल, निराली कुजुर ने 52वें मिनट में फील्ड गोल तथा रजनी केरकेट्टा ने पेनाल्टी कॉर्नर से दो गोल 42वें और 54वें मिनट में की। हॉकी पंजाब की ओर से एक मात्र गोल 60वें मिनट तरनप्रीत कौर ने किया। टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला से बाहर हुए कॉलिन डी ग्रैंडहोम

Wed Jun 8 , 2022
लंदन। न्यूजीलैंड (New Zealand) के हरफनमौला खिलाड़ी (all-rounder) कॉलिन डी ग्रैंडहोम ( Colin de Grandhomme) एड़ी की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट श्रृंखला से बाहर (out of test series) हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उक्त जानकारी दी। इंग्लैंड की टीम तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच 5 विकेट […]