img-fluid

महाकाल में 40 क्विंटल फूलों से हुई आज सुबह होली

March 06, 2023

  • बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी पहुँचे-शाम को कंडों की होली जलेगी महाकाल में-मंत्रोच्चार के बीच होली हुई

उज्जैन। आज सुबह महाकाल मंदिर में 40 क्विंटल फूलों से होली खेली गई तथा भस्मारती के दौरान फाग उत्सव संपन्न हुआ। शाम को मंदिर परिसर में कंडों से होलिका दहन होगा। जबकि शहर में कल होली सजेगी और परसों सुबह दहन होगा। श्री महाकालेश्वर मंदिर परम्परा और पंचांग के अनुसार आज शाम 6 बजे सांध्य आरती के होलिका पूजन के बाद दहन किया जाएगा। इस दौरान महाकाल को अर्पित फूलों से बना गुलाल भगवान को अर्पित किया जाएगा तथा भगवान को गुलाल और शकर की माला अर्पित की जाएगी। बाहर से लाया गया गुलाल भगवान को अर्पित नहीं करने दिया जाएगा। भगवान महाकालेश्वर की आज संध्या आरती पश्चात शासकीय पुजारी घनश्याम गुरु व अन्य पुजारी, पुरोहितों द्वारा होलिका पूजन किया जाएगा तथा इसके पश्चात होलिका दहन मन्दिर प्रांगण में किया जाएगा। कल सात मार्च को सुबह धुलेंडी पर्व मनाया जाएगा।


पुजारियों ने बताया कि पंचांग के अनुसार आज संध्या आरती में भगवान महाकाल को मंदिर में अर्पित फूलों से बना गुलाल तथा शक्कर की माला अर्पित की जाएगी एवं अन्य मंदिरों में भी उक्त गुलाल अर्पित किया जाएगा। मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि कल सुबह महाकाल की भस्म आरती में विशेष पुष्प गुलाब से बनाया गुलाल अर्पित किया जाएगा और यह मंदिर में ही उपलब्ध रहेगा। बाहर से लाया गया गुलाल भगवान को अर्पित नहीं करने दिया जाएगा। अगले दिन चैत्र प्रतिपदा अर्थात 8 आठ मार्च से ददयोदक आरती, भोग आरती व संध्या आरती के समय मे आंशिक परिवर्तन होगा जबकि प्रात: होने वाली भस्म आरती व रात्रि की शयन आरती के समय यथावत रहेंगें। ददयोदक आरतीअब 7 से 7.45 के बीच होगी। भोग आरती 10 से 10.45 के बीच होगी। संध्या आरती वर्तमान में 6.30 बजे से प्रारम्भ होती थी वह 7 से 7.45 तक की जाएगी।

Share:

  • उज्जैन में एड्स के 3६00 मरीज मौजूद

    Mon Mar 6 , 2023
    तमाम प्रयासों के बावजूद भी एड्स के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं-सतर्कता जरूरी 10 सेंटर पर दवाई लेने और इलाज कराने पहुंच रहे हैं उज्जैन। जिले में तमाम कोशिशों के बावजूद एड्स के मरीजों की संख्या कम नहीं हो पा रही है। वर्तमान में एड्स कंट्रोल शाखा के पास जिले के 3600 से ज्यादा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved