img-fluid

Honey Singh ने नागपुर पुलिस को दिए अपनी आवाज के नमूने, सिंगर पर अश्लील गाना गाने व अपलोड करने का आरोप

February 14, 2022


डेस्क। मशहूर गायक हनी सिंह अश्लील गीत को गाने के आरोप में फंसे हुए हैं, जिस वजह से महाराष्ट्र के नागपुर की एक जिला अदालत ने हनी सिंह को अपनी आवाज का नमूना पेश करने का आदेश दिया था। इसी वजह से हनी सिंह रविवार को नागपुर के एक पुलिस स्टेशन पहुंचे। यहां पर हनी सिंह ने अपनी आवाज का नमूना रिकॉर्ड करवाया। हनी सिंह की आवाज की रिकॉर्डिंग की प्रक्रिया करीब चार घंटे तक चली थी।

जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस ए एस एम अली ने 27 जनवरी को गायक को 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच नागपुर के पंचपौली पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन हनी सिंह देरी से पुलिस स्टेशन पहुंचे। एक अधिकारी ने कहा कि आनंदपाल सिंह जब्बल ने हनी सिंह के गानों पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की थी। हनी सिंह के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 292 और 293 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था।


इसके आगे आधिकारी ने बताया, ‘इस मामले में हनी सिंह को साल 2015 में जमानत मिल गई थी। जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस ए एस एम अली ने 27 जनवरी को गायक को 4 फरवरी से 11 फरवरी के बीच नागपुर के पंचपौली पुलिस स्टेशन में पेश होने का निर्देश दिया था। हनी सिंह की आवाज के नमूने लेने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के तकनीशियन को बुलाया गया था। हनी सिंह की आवाज की रिकॉर्डिंग कोतवाली पुलिस स्टेशन में हुई थी क्योंकि हनी सिंह की उपस्थिति की खबर मिलने पर पंचपौली पुलिस स्टेशन के आस पास फैंस की भारी भीड़ होने का अनुमान था।’

अधिकारी ने ये भी कहा, ‘हनी सिंह दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां पर उनकी आवाज के नमूने को रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया लगभग चार घंटे तक चली थी।

Share:

  • फर्जीवाड़े के मामले में फंसे Sonam Kapoor के पति Anand Ahuja, शिपिंग कंपनी ने लगाया टैक्स चोरी का आरोप

    Mon Feb 14 , 2022
    डेस्क। हाल ही में तेजाब को लेकर दिए अपने बयान के बाद चर्चा में रही बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, अभिनेत्री के पति बिजनेसमैन आनंद आहूजा पर एक अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनी ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। आनंद आहूजा पर आरोप है कि उन्होंने टैक्स और कस्टम ड्यूटी से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved