
नई दिल्ली। रैपर हनी सिंह (Honey Singh) की पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने उनके खिलाफ शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिह उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाते हुए कोर्ट में याचिका दी है। मालूम हो कि हनी सिंह (Honey Singh) और शालिनी तलवार (Shalini Talwar) ने लव मैरिज की थी।
यो यो हनी सिंह के नाम से पॉप्युलर ह्दयेश सिंह (Hadyesh Singh) के रैप और गानों के करोड़ों लोग दीवाने रहते हैं। पंजाब के रहने वाले हनी सिंह को बचपन से ही म्यूजिक से लगाव था और उन्होंने सोच लिया था कि उन्हें म्यूजिक में ही अपना करियर बनाना है। उनके सिंगिंग टैलेंट के अलावा उनकी अदाएं भी लोगों को खूब पसंद आती हैं।
हनी सिंह और शालिनी तलवार ने सिख रीति-रिवाज से 23 जनवरी, 2011 में शादी कर ली। हनी सिंह और शालिनी तलवार ने अपने परिवार के लोगों और दोस्तों की मौजूदगी में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद 2014 में हनी सिंह के अफेयर की खबरें सामने आई थीं।
गौरतलब है कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने कोर्ट में याचिका देकर सास भूपिंदर कौर, ससुर सरबजीत सिंह और ननद स्नेहा सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। शालिनी तलवार की याचिका पर तीस हजारी कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है और उनसे 28 अगस्त से पहले जवाब देने के लिए कहा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved