
संत नगर। उपनगर के पंडित दीनदयाल वन में बोरवन क्लब द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में वनरक्षक दीपक जैन, पप्पू भील, धन्नू आदि वनकर्मियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी ने कहा कि आज हमें बेहद खुशी हो रही है कि ऐसे हमारे वनरक्षक एवम वनकर्मी जो कि हर समय पर वन में लगे पेड़ एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा में लगे रहते है।
लॉकडाउन के समय पर भी उन्होंने दीनदयाल वन की रक्षा करते हुए पेड़ पौधों को हरा-भरा कर रखा और स्वच्छ्ता का भी पूरा ध्यान रखा। हमे ऐसे वनरक्षक एवं वनकर्मियों का सम्मान कर गर्व का अनुभव हो रहा है। कार्यक्रम में विशेष रूप से क्लब के संस्थापक कन्हैयालाल इसरानी शेट्टी चंदनानी, रविनारायण सतानी, कमल खिलरानी, अनिल आसवानी, दिनेश सोनी उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved