img-fluid

CG में भीषण हादसा…. बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत, 4 लोगों की मौत और कई घायल

March 07, 2026

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बलौदा बाजार जिले (Baloda Bazar district) में रायपुर-बिलासपुर मार्ग (Raipur-Bilaspur Road) पर शुक्रवार को सिमगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक और यात्रियों से भरी बस की आमने-सामने टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस तथा ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर की ओर जा रही यात्री बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, ये हादसा दरचूरा गांव के पास हुआ । टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।


  • घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया
    इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखरे मलबे को हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश की गई।

    पुलिस ने क्या बताया
    सिमगा थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि ट्रक और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ट्रक की रफ्तार, सड़क की स्थिति और अन्य संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है।

    Share:

  • चार दिन में निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपये डूबे, वैश्विक तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट

    Sat Mar 7 , 2026
    नई दिल्ली। पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते युद्ध तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार (Indian stock market) पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पिछले चार कारोबारी सत्रों के दौरान निवेशकों (Investors) की संपत्ति में 13 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आ गई है। युद्ध की स्थिति लंबी खिंचने से बाजार में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved