
निवाड़ी। मध्यप्रदेश के निवाड़ी में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में कार सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी लोग शीतलामाता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी विक्ट्री चौराहे के निकट इनकी कार डिवाइडर से टकरा गई।
कार की रफ्तार लगभग 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की थी, जिसकी वजह से कार 3 टुकड़ों में बंट गई। घटना में 3 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत बेहद नाजुक है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved