
जबलपुर। जबलपुर के आशीष हॉस्पिटल के संचालक डॉ एमपी गुप्ता के बेटे डॉ शिवकांत गुप्ता का शव आज सुबह उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में मिला। शव को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के करीब 1 किलोमीटर आगे रेलवे ट्रेक से बरामद किया हैं। पुलिस को अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़े होने की सूचना मिली थी। जहां पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करते हुए जबलपुर पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद फाटो के आधार पर मृतक की पहचान लापता डॉ शिवकांत गुप्ता के रूप में हुई है। मामले की जानकारी लगते हुए मदनमहल थाना पुलिस और शिवकांत के परिजन उमरिया के लिए रवाना हुए। पुलिस के मुताबिक अस्पताल संचालक के बेटे ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved