
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और हूती विद्रोहियों के बीच घमासान बढ़ता जा रहा है। सोमवार को यमन में सक्रिय इन विद्रोहियों ने यूएई पर दो बैलेस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि यूएई की सेना ने कामयाबी के साथ इन्हें मार गिराया।
संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हूती विद्रोहियों के एक समूह ने उसकी राजधानी की ओर ये मिसाइलें दागी थीं। इससे कुछ दिन पहले अबूधाबी एयरपोर्ट पर भी ड्रोन से मिसाइल हमला किया गया था। इसमें दो भारतीयों समेत तीन की मौत हो गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved