img-fluid

अब कैसी है सत्येंद्र जैन की तबीयत? दिल्ली के पूर्व मंत्री को अस्पताल से मिली छुट्टी

June 07, 2023

नई दिल्ली (New Delhi) । आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि अब जैन की तबियत ठीक है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सत्येंद्र जैन की हालत अब एकदम स्थिर है। बता दें कि कुछ दिन पहले बाथरूम में गिर जाने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं। जेल में चक्कर आने के बाद वो फर्श पर गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है।


25 मई को तिहाड़ जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन (AAP leader Satyendar Jain) बाथरूम में गिर गए थे। गिरने का कारण जैन को चक्कर आना बताया गया था। जैन के गिरकर चोटिल हो जाने के बाद उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उन्हें आईसीयू में रखा गया था। बाद में जैन को बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपोलो अस्पताल के मेडिसिन विभाग में जैन एक हफ्ते तक भर्ती रहे।

Share:

  • गौतम अडानी ने चीनी अरबपति झोंग को छोड़ा पीछे, फिर बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स

    Wed Jun 7 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Adani) एक बार फिर एशिया के दूसरे सबसे अमीर बन गए हैं। चीनी अरबपति झोंग शानशान (Chinese billionaire Zhong Shanshan) को पछाड़कर यह रुतबा उन्होंने फिर से हासिल कर लिया है। एक दिन पहले ही अडानी से यह रुतबा छिना था। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved