img-fluid

प्रवासी सम्मेलन और इन्वेस्टर्स मीट को लेकर कितना खर्चा हुआ, कांग्रेस ने मांगा हिसाब

January 15, 2023

इन्दौर। प्रवासी सम्मेलन और इन्वेस्टर्स मीट में किए गए अनाप-शनाप खर्चे को लेकर कांग्रेस पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने सूचना के अधिकार के तहत कई जानकारी निगम से मांगी है। उन्होंने कहा कि निगम के पास नर्मदा के पानी का बिजली बिल भरने के लिए बजट नहीं है, ठेकेदारों का करीब साढ़े छह सौ करोड़ रुपए का भुगतान अटका हुआ है।

अलग-अलग विभागों में लगाई गई आरटीई के तहत कई प्रकार की जानकारियां चौकसे ने मांगी है। उनका कहना है कि शहर में इतना बड़ा आयोजन हुआ और उससे निवेश की संभावनाएं बढ़़ी हैं, इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन आयोजन के नाम पर जिस प्रकार से जनता का पैसा उड़ाया गया, उसको लेकर हमने जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि जब निगम को मालूम था कि जनवरी में यह आयोजन होगा तो पहले ही काम शुरू कर देना थे।


कई जगह बिना कारण के पैसा बर्बाद किया गया। सडक़ों के ऊपर सडक़ बनाई गई, अच्छे डिवाइडर तोड़ दिए गए, महंगी लाइटें लगाईं, शहर के केवल एक हिस्से को सजाने के लिए महंगे पौधे खरीदे गए। निगम मद से जो भी इसमें खर्च किया गया है, उसकी जानकारी मांगी है, वहीं उद्योग विभाग द्वारा जो खर्चा होटलों और खाने पर किया गया, उसकी भी जानकारी निकलवाई जा रही है। इसको लेकर हम आम लोगों के बीच जाएंगे और निगम से हिसाब पूछेंगे। उन्होंने कहा कि कई अस्थायी कामों पर भी खर्चा हुआ है, जो जरूरी नहीं था। इसमें अगर गड़बड़ी हुई तो इसे लेकर कोर्ट भी जाएंगे।

Share:

  • मंच से लंच तक शिवराज का ही रहा दबदबा...

    Sun Jan 15 , 2023
    अग्निबाण पोस्टमार्टम… दोनों बड़े आयोजनों से राजनीतिक माइलेज भी भरपूर पा गए मामा, मोदी का भी मिला वरदहस्त, अध्यक्ष सहित तमाम चर्चित चेहरे तरसते रह गए मौका पाने को मंत्रियों के साथ विरोधी भी लगाए ठिकाने…प्रदेश अध्यक्ष तक को नजरअंदाज किया… दिल्ली दरबार में भी अंक बढ़े इंदौर, राजेश ज्वेल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रशासनिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved