मुंबई (Mumbai)। अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज अपना 67वां जन्मदिन (birthday ) मना रहे हैं। उन्हें हर तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच ऋतिक रोशन ने अनिल कपूर के साथ की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। यह फिल्म खेल के दौरान की फोटो है जिसमें ऋतिक रोशन असिस्टेंट डायरेक्टर थे। सालों बाद अब दोनों फिल्म फाइटर में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। उनकी फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कब रिलीज होगी फिल्म
फाइटर का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसमें स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया (ऋतिक रोशन), स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ (दीपिका पदुकोण) और ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह (अनिल कपूर) की कहानी दिखाई गई हैं। देश के लिए वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। यह फिल्म 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फाइटर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। उनकी पिछली फिल्म पठान ब्लॉकबस्टर रही थी। अनिल कपूल हालिया रिलीज फिल्म एनिमल में नजर आए। वह रणबीर कपूर के पिता के रोल में हैं। एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म पिता और बेटे के रिश्ते पर है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved