
मुंबई। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की नानी पद्मा रानी ओमप्रकाश का मुंबई में निधन हो गया। वह 91 साल की थीं। बढ़ती उम्र की वजह से वह काफी समय से बिस्तर पर थीं। गुरुवार की दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली।। ऋतिक के पिता और निर्देशक राकेश रोशन(Rakesh Roshan) ने अपनी सास पद्मा रानी के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने इसे पूरे परिवार के लिए बेहद दुख भरा क्षण बताया। ऋतिक अपने नाना-नानी के बेहद करीब थे। उनके नाना जे ओम प्रकाश का निधन साल 2019 में हो गया था। जे ओम प्रकाश (Om Prakash) निर्माता-निर्देशक थे।

मुख्य फिल्में
जे ओम प्रकाश ने राजेश खन्ना की फिल्म ‘आप की कसम’ से डेब्यू किया। वह फिल्म के निर्देशक थे। इसके बाद उन्होंने ‘अपना बना लो’, ‘अपनापन’, ‘आशा’, ‘आदमी खिलौना है’ बनाई। जे ओम प्रकाश की प्रोड्यूस की हुई मुख्य फिल्में ‘आई मिलन की बेला’, ‘आस का पंछी’, ‘आए दिन बहार के’, ‘आंखों आंखों में’ और ‘आया सावन झूम’ के है। 93 साल की उम्र में उनका निधन हुआ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved