img-fluid

हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, BJP को 100 और TMC को 50 सीट भी नहीं जीतने दूंगा

January 31, 2026

डेस्क। पश्चिम बंगाल विधासनभा चुनाव को लेकर बयानबाजी चरम पर है। आज तो हुमायूं कबीर ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल की महिलाओं को तीन हजार रुपये का लक्ष्मी भंडार योजना दिया जाएगा। उन्होंने ममता बनर्जी और साथ साथ भाजपा पर कटाक्ष किया, बोले-ममता बनर्जी ने यहां कुछ नहीं किया। अब ममता बनर्जी को हराना है और बीजेपी को भी यहां मजबूत होने नहीं दिया जाएगा। हुमायूं कबीर ने कहा 2.82 करोड़ मुस्लिम वोट बंगाल में है। हुमायूं कबीर ने कहा हमें TMC के खिलाफ एक ही नाव में सवार होना होगा और इसके लिए कई लोग हमारे साथ आने को तैयार हैं, पिक्चर अभी बाकी है।


  • हुमायूं कबीर ने कहा, बीजेपी को पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा सीट मिलने नहीं दूंगा और टीएमसी को तो 50 से ज्यादा सीट नहीं लेने दूंगा। इस बार दोनों को हरा देना है। इसके साथ ही हुमायूं कबीर ने कहा, अभिषेक बनर्जी जहां रैली करेंगे, मैं भी वहां रैली करूंगा। मैं ऐसी वैसी कोई भी वो बात और नहीं करूंगा, जो प्रधानमंत्री, गृहमंत्री कहते हैं। उन लोगों ने बहुत कुछ कहा है।

    असदुद्दीन के साथ गठबंधन को लेकर हुमायूं कबीर ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, ईद के बाद असदुद्दीन ओवैसी को लेकर ब्रिगेड में रैली करूंगा। सबके लिए ISF का दरवाजा खुला है। बता दें कि ममता बनर्जी की टीएमसी से अलग होकर जनता उन्नयन पार्टी बनाने वाले हुमायूं कबीर ने तीसरा मोर्चा बनाने का एलान कर दिया है। उन्होंने मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में आज मेगा एलायंस रैली किया है और इस रैली में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी हिस्सा लिया है। ओवैसी की पार्टी की बंगाल इकाई के अध्यक्ष इमरान सोलंकी बेलडांगा में हुमायूं कबीर की रैली में एक मंच पर साथ दिखे।

    Share:

  • सुनेत्रा पवार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, अजित पवार अमर रहे के लगे नारे

    Sat Jan 31 , 2026
    मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता और दिवंगत अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है. लोकभवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. अपने पति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved