img-fluid

MP: मर्दानगी को चैलेंज करने पर वहसी बना पति, मैरिज एनिवर्सरी पर सेक्स के दौरान पत्नी की मौत

May 13, 2022

नई दिल्‍ली। छिंदवाड़ा (Chhindwara) में एक शख्स ने सेक्स करते-करते पत्नी की जान ले ली। इसी दिन उनकी मैरिज एनिवर्सरी भी थी। दोनों ने पहले शराब पार्टी की। इसके बाद सेक्स पॉवर को चैलेंज करने पर पति वहशी बन गया और पत्नी के साथ अननेचुरल सेक्स करने लगा। इसी दौरान प्राइवेट पार्ट(private part) से अधिक खून बहने से पत्नी बेहोश हो गई, बाद में उसने दम तोड़ दिया। बयानों के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या(murder) का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामला 10 मई को बिजोरी गुमाई का है।

उमरेठ थाना प्रभारी बलवंत कौरव (Balwant Kaurav) ने बताया कि बिजौरी गुमाई में रहने वाली 42 साल की महिला का शव उसी के घर में निर्वस्त्र हालत में मिला था। बेटे के बयान के आधार पर महिला के पति कलीराम मरकाम (45) से पूछताछ की गई। इसके बाद कलीराम ने क्रूरता की जो कहानी बताई, उसे सुनकर पुलिस वालों के हाथ-पैर फूल गए।

पति ने पुलिस को बताया 10 मई को उनकी शादी की सालगिरह (marriage anniversary) थी। इस खुशी में दोनों ने साथ में शराब पीकर जश्न मनाया। इसके बाद नशे में बेकाबू होकर पति ने पत्नी से संबंध बनाए। उसने अननेचुरल सेक्स भी किया। इससे वह काफी देर तक वो तड़पती रही। अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई।



पत्नी को तड़पता छोड़ घर से भाग निकला पति
पत्नी की हालत देखकर पति घबरा गया और तुरंत घर के बाहर चला गया। उसने पत्नी के कपड़े भी दूसरी जगह फेंक दिए। कपड़ों पर खून के निशान देखकर कुछ लोगों ने महिला के बेटे को इस बारे में सूचना दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो मां को मृत पाया। इसके बाद उसने पुलिस को खबर कर दी।

आरोपी पति पर हत्या का मामला, गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी संजीव का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आनी बाकी है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महिला का पीएम दो डाॅक्टर की टीम ने किया। इस दौरान महिला के शव के अंदरुनी हिस्सों में गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

Share:

  • MP: बिना परमिशन ,बिजली संकट के बहाने हुई 976 करोड़ की कोयला ख़रीदी

    Fri May 13 , 2022
    भोपाल। मध्य प्रदेश में विद्युत नियामक आयोग (Electricity Regulatory Commission) और पॉवर मैनेजमेंट कंपनी (power management company) की अनुमति भी नहीं ली गई और 976 करोड़ रुपए के कोयला खरीदी के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इसको लेकर अब कांग्रेस ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) के इस्तीफे की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved