img-fluid

फरीदाबाद में इंसानियत शर्मसार: पत्नी का शव ठेले पर रखकर 12 किमी घर ले जाने को मजबूर हुआ पति

February 02, 2026

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad) से एक बेहद संवेदनहीन और अमानवीय घटना सामने आई है, जहां सरकारी अस्पताल की कथित लापरवाही (Alleged Negligence) के चलते एक पति को अपनी मृत पत्नी का शव ठेले पर (Wife’s body on a cart) रखकर करीब 12 किलोमीटर दूर घर ले जाना पड़ा।

टीबी से पीड़ित 35 वर्षीय अनुराधा देवी की बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव को घर तक पहुंचाने के लिए किसी भी तरह की परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई। मजबूरी में महिला के पति झुनझुन को मोटर से चलने वाले ठेले पर शव रखकर सरूरपुर गांव स्थित अपने घर ले जाना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें महिला का नाबालिग बेटा शव को कपड़े से ढकते हुए नजर आ रहा है।



  • झुनझुन ने बताया कि पत्नी के इलाज पर दिल्ली के एम्स समेत कई अस्पतालों में उनकी पूरी जमा-पूंजी खर्च हो चुकी थी। पत्नी की मौत के बाद जब उन्होंने अस्पताल कर्मचारियों से शव वाहन या एम्बुलेंस की मांग की, तो उन्हें खुद इंतजाम करने के लिए कहा गया। निजी वाहन चालकों ने 500 से 700 रुपये की मांग की, जो वह देने में असमर्थ थे।

    उन्होंने कहा कि पैसों की कमी के कारण परिवार को ठेले का सहारा लेना पड़ा। करीब 10 से 12 किलोमीटर की दूरी तय करते समय झुनझुन खुद ठेला चलाता रहा, जबकि उसका बेटा मां के शव को चादर से ढककर बैठा रहा। अंतिम संस्कार के लिए भी परिवार को पड़ोसियों से पैसे उधार लेने पड़े।

    हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सरकारी एम्बुलेंस शव परिवहन के लिए उपयोग में नहीं लाई जातीं और इसके लिए रेड क्रॉस के माध्यम से शव वाहन उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसके लिए औपचारिक सूचना देना जरूरी होता है। फरीदाबाद रेड क्रॉस के सचिव बिजेंद्र सौरत ने बताया कि शव वाहन सेवा पूरी तरह निःशुल्क है, लेकिन इस मामले में उनके विभाग को कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

    घटना के बाद बीके अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत के नेतृत्व में वरिष्ठ डॉक्टरों की एक उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है, जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। दोष पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह दृश्य हरियाणा की स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलता को उजागर करता है। ढांडा ने बयान में कहा कि सबसे पीड़ादायक दृश्य वह था, जब 12 वर्षीय बेटा ठेले पर रखी अपनी मां के शव को ढक रहा था। उन्होंने इसे भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की असंवेदनशीलता का प्रतीक बताया।

    Share:

  • मणिपुर में सरकार गठन की तैयारी तेज, 12 फरवरी को खत्म हो रहा राष्ट्रपति शासन

    Mon Feb 2 , 2026
    नई दिल्ली. मणिपुर (Manipur) में सरकार गठन (Government formation) को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा (ýÛæ) केंद्रीय नेतृत्व ने मणिपुर के सभी एनडीए विधायकों (NDA MLAs) को दिल्ली बुलाया है। जानकारी के मुताबिक आज 2 फरवरी को दोपहर 2 बजे से पहले सभी विधायकों को राजधानी दिल्ली में उपस्थित रहने के लिए कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved