img-fluid

हुंडई कार हुई सस्‍ती,मॉडल ग्रैंड i10 निओस पर दे रही बंपर डिस्काउंट

July 16, 2023

नई दिल्‍ली (New Dehli) । हुंडई (Hyundai) की कारें इस समय भारतीय (Indian) बाजार (market) में धूम मचा रही हैं। देश में कंपनी (company) की बिक्री (sales) लगातार बढ़ती जा रही है। कार बिक्री के मामले में कोरियाई कार निर्माता हुंडई जापानी की मारुति सुजुकी से बस थोड़ा सा ही कम है। भारत की घरेलू (domestic) कंपनियां टाटा और महिंद्रा भी हुंडई से बिक्री के मामले में काफी पीछे हैं। इसकी वजह हुंडई के कारों की फ्यूचरिस्टिक डिजाइन और व्हीकल्स में मिलने वाले गजब के फीचर्स हैं। अगर आप भी हुंडई की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, क्योंकि कंपनी अपने बेहतरीन मॉडल ग्रैंड i10 निओस पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। जी हां, आइए नीचे इसकी डिटेल्स जानते हैं।


कॉर्पोरेट, कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस
हुंडई ग्रैंड i10 Nios पर बंपर छूट दे रही है। देश में चुनिंदा हुंडई डीलरशिप इस महीने हुंडई ग्रैंड i10 Nios पर छूट मिल रही है। इसमें कैश छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट जैसे बेनिफिट शामिल हैं!

इस महीने हुंडई ग्रैंड i10 Nios पर छूट
हुंडई ग्रैंड i10 Nios पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके एक्सचेंज बोनस की बात करें तो इस कार पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलता है। इसके अलावा 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप कार खरीदने जा रहे हैं, तो आपको सबसे पहले अपने नजदीकी डीलरशिप या हुंडई शोरूम से इस ऑफर के बारे में पता कर लेना चाहिए।

Share:

  • दिल्ली में घटा यमुना का जलस्तर, 2 दिन और बंद रहेंगे स्कूल

    Sun Jul 16 , 2023
    नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) में यमुना का जलस्तर तो घट रहा है, लेकिन कई इलाकों में अब भी पानी भरा हुआ है. बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया गया है. ये राहत शिविर स्कूलों में खोले गए हैं, जिसके कारण दिल्ली के सभी स्कूल 17 और 18 जुलाई को बंद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved