img-fluid

‘ठाकुर हूं, जुबान का पक्का हूं’, फिर शादी के लिए रख दी ईसाई धर्म अपनाने की शर्त

March 03, 2026

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला म्यूजिक टीचर के साथ यौन शोषण, मारपीट और जबरन धर्मांतरण के दबाव का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता की तहरीर पर कानपुर की कर्नलगंज कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता मूल रूप से कानपुर के बारादेवी क्षेत्र की रहने वाली है और ग्वालटोली के एक स्कूल में म्यूजिक टीचर के पद पर तैनात है.

पीड़िता के अनुसार, वहां उसकी मुलाकात गिटार बजाने वाले अभिषेक उर्फ रौनी से हुई. अभिषेक ने खुद को हिंदू और ठाकुर बताकर शिक्षिका को अपने प्रेम जाल में फंसाया. 2023 से 2025 के बीच आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार महिला का शारीरिक शोषण किया.


  • पीड़िता ने बताया कि 2025 में जब वह एक महीने की गर्भवती हुई, तो उसने अभिषेक पर शादी का दबाव बनाया. उस वक्त आरोपी ने कहा- ठाकुर हूं और जुबान का पक्का हूं. शादी तुझसे ही करूंगा. लेकिन अभी गर्भपात करा ले. झांसे में आकर महिला ने एबॉर्शन करा लिया, लेकिन उसके बाद आरोपी अपने वादे से मुकर गया.

    शादी के लिए दोबारा दबाव बनाने पर आरोपी ने अपनी असलियत उजागर की. उसने बताया कि वह हिंदू नहीं बल्कि ईसाई है और उसका असली नाम अभिषेक क्लॉडियस है. उसने शर्त रखी कि शादी के लिए महिला को ईसाई धर्म अपनाना पड़ेगा. पीड़िता का आरोप है कि जब वह आरोपी के घर गई, तो वहां उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई. पीड़िता ने अपनी तहरीर में आरोपी के पिता और भाई पर भी रेप और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही, आरोपी ने उसके निजी वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी.

    Share:

  • सड़क पर कचरा फेंका तो लग सकता है ₹1 लाख का फटका, यहां लागू हुआ ये नियम

    Tue Mar 3 , 2026
    बलूरघाट: अक्सर लोग कुछ भी खाने पीने की चीजों लेकर खाते हैं और उनके रैपर या बॉक्स को सड़क पर ही फेंक देते हैं. लेकिन अब ऐसा करने पर एक लाख रुपए तक जुर्माना देना पड़ सकता है. दरअसल पश्चिम बंगाल के बलूरघाट में नगर निगम ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त नियम बनाए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved