img-fluid

प्रदीप मिश्रा का कर्जा उतारने आया हूं…कुबेरेश्वर धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री

February 17, 2026

सीहोर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सीहोर (Sehore) में स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham) में उस समय उत्साह का माहौल बन गया, जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) पहुंचे। उन्होंने विट्ठलेश सेवा समिति की ओर से आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा (Pradeep Mishra) की कथा में शिरकत की और व्यासपीठ को नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपना कर्जा उतारने आया हूं।

दरअसल, सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। चौथे दिन श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं उत्साह का माहौल तब और भी बड़ गया, जब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी कथा में पहुंचे। उन्हें देखकर लोगों के चेहरे पर दोगुनी खुशी छा गई।


  • धीरेंद्र शास्त्री ने कही यह बात
    ​वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा कि ‘मैं अपना कर्ज उतारने आया हूँ।’ उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ समय पहले पंडित प्रदीप मिश्रा बागेश्वर धाम पधारे थे और उन्होंने वहां अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी थी। उसी प्रेम और सम्मान के प्रतिदान स्वरूप अपना कर्ज उतारने आज वे सीहोर की पावन धरा पर आए हैं।

    इस भूमि पर आकर प्रसन्न हूं
    बागेश्वर बाबा ने कहा कि हमने महाराज जी का कर्जा भी चुका दिया, पूछो कैसे ? महाराज जी हमारे यहां गए थे, हम महाराज जी के यहां आ गए। हम कर्जा किसी का रखते नहीं है, महाराज जी का तो रख ही नहीं सकते है। उन्होंने यहा भी कहा कि इस भूमि पर आकर बहुत प्रसन्न हूं। इसका वीडियो भी सामने आया है, दोनों महाराज का यह मिलन सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

    Share:

  • इस शहर में बनेगा दुनिया का पहला AI सिटी...AI समिट में हो गई घोषणा

    Tue Feb 17 , 2026
    बेंगलुरू। India AI Impact Summit में बेंगलुरू बेस्ड AI इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Bharat1.AI ने दुनिया के पहले एआई सिटी की घोषणा की है। यह एआई सिटी कर्नाटक की राजधानी और भारत के सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरू में बनाया जाएगा। स्टार्ट अप ने बताया कि यह दुनिया का पहला AI सिटी होगा। इसमें सबसे पहले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved