img-fluid

मैंने ही पीएम मोदी से कहा कि वे सदन में न आएं – लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

February 05, 2026


नई दिल्ली । लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) ने कहा कि मैंने ही पीएम मोदी से कहा कि (I myself told PM Modi) वे सदन में न आएं (Not to come in the House) ।


  • आज सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, “देश ने देखा कि कल सदन में क्या हुआ। सबने देखा कि कैसे सांसदों ने सदन में पीएम की कुर्सी की तरफ जाने की कोशिश की। मुझे जानकारी मिली थी कि कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। ऐसी स्थिति दोबारा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मैंने पीएम मोदी से कहा कि वे सदन में न आएं।”

    संसद में बजट सत्र के सातवें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच ध्वनिमत से पास हो गया । लगभग 22 सालों बाद ऐसा हुआ है कि जब प्रधानमंत्री के भाषण के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पास हुआ । हालांकि पीएम मोदी के भाषण न होने के पीछे की वजह भी सामने आ चुकी है । इसके मुताबिक कांग्रेस ने पीएम मोदी पर शारीरिक हमले की तैयारी की थी । यही वजह है कि भाषण नहीं हुआ ।

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने पीएम मोदी पर शारीरिक हमले के लिए महिला सांसदों को को ढाल बनाया था । उन्हीं को ढाल बनाकर पूरा प्लान बनाया गया था । ये हमले के इरादे से ही संसद में आए थे । मनोज तिवारी ने बुधवार को कहा था कि ये सभी संसद में प्रधानमंत्री की कुर्सी को घेर कर हमला करना चाहते थे ।
    10 जून 2004 को भी विपक्ष ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने नहीं दिया था । आज की घटना ने उस पुराने संसदीय इतिहास को दोहरा दिया है।

    Share:

  • सरकार संसद में चर्चा से मुंह मोड़ रही है - कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

    Thu Feb 5 , 2026
    नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress MP Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा कि संसद में चर्चा से (From discussions in Parliament) सरकार मुंह मोड़ रही है (Government is shying away) । लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “…प्रधानमंत्री स्पीकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved