img-fluid

आईएएस मिश्र खुद बुजुर्ग और युवाओं के लिए बनाएंगे राजनीतिक दल

September 22, 2022

इंदौर। आईएएस वरदमूर्ति मिश्र आज इंदौर में हैं। वे मध्यप्रदेश में नई पार्टी बनाकर राजनीति में उतरेंगे। अग्निबाण से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में अब तीसरे विकल्प की ज्यादा जरूरत है। नई पार्टी में पढ़ा-लिखा समाज का वह युवा तबका शामिल किया जाएगा, जिसके दिल में जनता के हित में कुछ करने की तमन्ना है, लेकिन वह राजनीति से दूर रहता है। ऐसे युवाओं को जागरूक कर पार्टी में स्थान दूंगा। युवा पीढ़ी में इतनी शक्ति है कि अगर ठान ले तो पूरे प्रदेश की तस्वीर बदल सकती है। आम जनता आज भी बिजली, पानी, सडक़ सहित कई मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हो रही है। हमारी नई पार्टी में युवा ही अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर सबसे पहले जनता की इन समस्याओं का समाधान करेंगे। मिश्र कुछ साल पूर्व इंदौर में एसडीएम और जिला पंचायत सीईओ भी रह चुके हैं।


पार्टी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं रहेगा…नई क्रांति लाएंगे
वरदमूर्ति मिश्रा ने कहा कि हमारी पार्टी में समाज के गरीब लोग जुड़ें या मध्यमवर्गीय, किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। जो होनहार हैं और राजनीति में आकर कुछ करना चाहते हैं, उन्हें प्राथमिकता से शामिल किया जाएगा। हमारा विश्वास है कि नई पार्टी पूरे प्रदेश की तस्वीर बदलते हुए जनता को अच्छी सौगात देगी। नई पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसी भी दूसरी पार्टी पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के झमेले में नहीं पड़ेंगे। हमारा काम जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना और उन्हें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराना रहेगा। जनता भी नेताओं की चुनावी बातों को भलीभांति समझ गई है। वह खुद ही बदलाव चाहती है।

Share:

  • दुष्कर्म के आरोप में पूर्व पार्षद दस्तक को बाहर कर सकती है कांग्रेस

    Thu Sep 22 , 2022
    शहर के नेताओं ने चुप्पी साधी, पीसीसी लेगी निष्कासन का फैसला इंदौर। कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर दस्तक पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के बाद शहर कांग्रेस के नेताओं ने चुप्पी साध ली है। कोई नेता कुछ नहीं कहना चाहता। बताया जाता है कि इस संबंध में भोपाल भी शिकायत पहुंची है और स्थानीय संगठन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved