
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मैच 10 विकेट से हारने के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने टूर्नामेंट में जोरदार वापसी की है। टीम ने स्कॉटलैंड को 6 तो बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदा और वेस्टइंडीज 4 अंक व +1.708 के बेहतरीन रन रेट के साथ ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है। वेस्टइंडीज के अलावा ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के भी 4-4 अंक है, मगर क्रमश: +1.527 और +0.653 के नेट रन रेट के साथ साउथ अफ्रीका दूसरे तो इंग्लैंड तीसरे पायदान पर है। ग्रुप-बी में अब इन तीन टीमों के बीच ही सेमीफाइनल की जंग है।
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नोट रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
| वेस्टइंडीज | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +1.708 |
| साउथ अफ्रीका | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +1.527 |
| इंग्लैंड | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +0.653 |
| बांग्लादेश | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.835 |
| स्कॉटलैंड (E) | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -2.671 |
ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया-भारत टॉप-2 में
आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप की ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में नजर डालें तो फिलहाल भारत गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ टॉप-2 में बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक खेले दोनों मुकाबले जीते हैं और टीम टॉप पर है, वहीं भारत तीन में से दो मैच जीतकर दूसरे पायदान पर है। ग्रुप-ए में सेमीफाइनल की रेस में भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें भी है क्योंकि इन दोनों टीमों ने अभी तक 2-2 मैच ही खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास अधिकतम 8 तो अन्य तीन टीमों के पास अधिकतम 6 अंकों तक पहुंचने का मौका है।
| टीम | मैच | जीत | हार | टाई | नोट रिजल्ट | पॉइंट्स | नेट रन रेट |
| ऑस्ट्रेलिया | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | +2.524 |
| भारत | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | +0.576 |
| पाकिस्तान | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +0.555 |
| न्यूजीलैंड | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -0.050 |
| श्रीलंका | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -2.564 |
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved