
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 (Swachh Survekshan 2023) अब चार चरणों में किया जाना प्रस्तावित है, लेकिन इस बार सर्वेक्षण की श्रेणियों में किए गए बदलाव बड़ी चुनौती साबित होंगे, क्योंकि इस बार नंबरों में बदलाव के साथ ही रेड स्पॉट (Red Spot) और कचरे से कमाई जैसे घटक जोड़े गए हैं।
इस साल के सर्वेक्षण में 2000 अंक ज्यादा होंगे और इस बार सर्वेक्षण की थीम कचरे से समृद्धि के रूप में रखी गई है। यानी कचरे से कमाई करने वाले शहरों के अतिरिक्त अंक मिलेंगे। इसके साथ ही जिस शहर में रेड स्पॉट घटेंगे उन्हें भी अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। थीम के अनुरूप ही इस बार 48 प्रतिशत, यानी 4525 अंक अकेले सर्विस लेवल प्रोग्राम, यानी कचरे के सेग्रीगेशन, प्रोसेसिंग व डिस्पोजल पर आधारित रहेंगे।
क्या है रेड स्पॉट
शहरी स्वच्छता को लेकर भी सडक़ों व सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा, पान की पीक के लाल धब्बे मिलने पर इसे रेड स्पॉट में शामिल कर नंबर काटे जाएंगे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved