
इंदौर। कलेक्टोरेट (Collectorate) में दो अधिकारियों के बीच कार्य का विभाजन किया गया है, जिसमें एक को जहां अतिरिक्त कार्य सौंपा गया, वहीं दूसरे के कुछ महत्वपूर्ण कार्य कम कर दिए गए है।
कलेक्टर मनीष सिंह (Collector Manish Singh) द्वारा अपर कलेक्टर पवन जैन (Pawan Jain) को धर्मस्व शाखा, नागरिकता एवं शिकायत शाखा की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए अपर कलेक्टर राजेश राठौर (Rajesh Rathore) को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। इनके पास पहले राजस्व न्यायालय का ही कामकाज था। वर्तमान में पवन जैन के पास आर्म लाइसेंस सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में एडीएम अजय देव शर्मा (Ajay Dev Sharma) को भी रेडक्रास ( Red Cross) की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए अपर कलेक्टर अभय बेडेकर (Abhay Bedekar) को सौंपी थी।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved