img-fluid

सौरव दास और आशुतोष रांका की आज रिहाई नहीं हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी – सीजेपी

October 18, 2026


नई दिल्ली । सीजेपी (CJP) ने चेतावनी दी कि सौरव दास और आशुतोष रांका की आज रिहाई नहीं हुई (If Sourav Das and Ashutosh Ranka are not released today) तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी (Legal Action will be taken against concerned Officials) ।


  • कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को सीधी चेतावनी दी है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि दोनों नेताओं को आज, यानी रविवार 18 अक्टूबर 2026 को रिहा नहीं किया गया, तो उन्हें अवैध हिरासत में रखने वाले सभी संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) अदालत ने 14 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को दोनों को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा था, जिसकी 5 दिनों की अवधि आज 18 अक्टूबर को पूरी हो रही है।

    पार्टी ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर देश के जाने-माने संविधान विशेषज्ञ और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से विस्तृत कानूनी सलाह ली गई है। पार्टी ने लिखा कि यदि सौरव दास और आशुतोष रांका को समय पर जेल से रिहा नहीं किया जाता है, तो वे उन तमाम अधिकारियों को अदालत में घसीटेंगे जिन्होंने जानबूझकर उनकी अवैध हिरासत को जारी रखा है। सीजेपी ने तर्क दिया कि दोनों नेताओं ने न तो कोई अपराध किया है और न ही उन पर अब तक किसी प्रकार के अपराध का आधिकारिक आरोप तय किया गया है।

    पार्टी ने प्रशासन पर प्रक्रिया में जानबूझकर अड़ंगा लगाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों युवा नेताओं को जेल की सलाखों के पीछे रखने के लिए की जा रही देरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीजेपी ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि कानून का उल्लंघन करने वाले और इस गैरकानूनी देरी के लिए जिम्मेदार प्रत्येक अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह ठहराया जाएगा।

    Share:

  • मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी, ड्राइवर घायल

    Sun Oct 18 , 2026
    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई के जुहू इलाके में उनकी गाड़ी पर फायरिंग हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक जब टाइगर फुटबॉल ग्राउंड से घर लौट रहे थे उस दौरान बाइक पर आए तीन अज्ञात लोगों ने जुहू के JVPD ग्राउंड के पास गोलीबारी की. 5-7 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved